जंघई : गणेश पूजा के साथ शिवमहापुराण कथा का आयोजन, भक्तिमय हुआ राजा राम का पूरा बभनियाव - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो जंघई 

जंघई। बभनियाव। राजा राम का पूरा बभनियाव में गणेश पूजा के पावन अवसर पर आयोजित शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक अतुल शुक्ला द्वारा शिवमहापुराण के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भाव से अभिभूत हो रहे हैं।

कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिव-पार्वती विवाह, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय सहित अन्य धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से कथा स्थल सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

आयोजन में मुख्य यजमान चंदा लक्ष्मीकांत उपाध्याय के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, कथा का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना है। आयोजन में अनिल उपाध्याय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, नन्दलाल यादव, बटेश्वर उपाध्याय, त्रिभुवन उपाध्याय, बगेलु चौरसिया, सुदामा विश्वकर्मा, हौसिला विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, त्रिभुवन चौरसिया, अरविंद मिश्रा, उमाकांत उपाध्याय, बड़कऊ यादव सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। वहीं, गुरुदेव हरिबंस तिवारी (मुन्ना गुरु) का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने