जंघई : राजा राम का पूरा, बभनियाव में चल रहे शिवमहापुराण कथा का आज होगा भव्य समापन


कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज 

राजा राम का पूरा, बभनियाव। गणेश पूजा के पावन अवसर पर राजा राम का पूरा, बभनियाव में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का आज भव्य एवं भक्तिमय समापन होगा। कथा के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।

कथा वाचक महाराज अतुल जी ने अपनी भावपूर्ण एवं ओजस्वी वाणी से शिवमहापुराण के विविध प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरा क्षेत्र लगातार ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। कथा आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। धार्मिक वातावरण, भजनों और शिव आराधना से आयोजन स्थल का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। समापन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजन को सफल बनाने में अनिल उपाध्याय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, नन्दलाल यादव, बटेश्वर उपाध्याय, त्रिभुवन उपाध्याय, बगेलु चौरसिया, सुदामा विश्वकर्मा, हौसिला विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, त्रिभुवन चौरसिया, अरबिंद मिश्रा, उमाकांत उपाध्याय एवं बड़कऊ यादव सहित समस्त आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आयोजन समिति ने गुरुवार हरिबंस तिवारी (मुन्ना गुरुजी), महाराज अतुल जी, वादक मंडली, सलीम डी.जे. एवं साउंड सिस्टम, नन्दलाल हर-हर महादेव टेंट हाउस, संदीप डेकोरेशन एवं विकास ऑपरेटर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। समाजसेवी एवं सहयोगी सुशील उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह धार्मिक आयोजन सफल एवं भव्य स्वरूप ले सका। उन्होंने समापन दिवस पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर कथा का श्रवण करने और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने