कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले संगठन करणी सेना भारत ने संगठन का विस्तार करते हुए रोहित ब्राह्मण को वाराणसी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए रोहित ब्राह्मण ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है।
अपनी नियुक्ति के बाद रोहित ब्राह्मण ने कहा कि वह करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री वीर प्रताप सिंह (वीरू भैया), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष माननीय श्री सनी सिंह जी एवं पूर्वांचल अध्यक्ष माननीय श्री गुलाब सिंह साहब के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहने का संकल्प
वाराणसी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रोहित ब्राह्मण ने कहा, "मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए समाजहित और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"
रोहित ब्राह्मण की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल में करणी सेना भारत और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
