46 वर्ष पुराने हत्याकांड में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा दोषी करार...


प्रयागराज। विजय मिश्रा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को 46 वर्ष पुराने चर्चित हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत ने हत्या के मामले में दोष सिद्ध मानते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट द्वारा शाम 4:00 बजे दोषियों की सजा पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह मामला 12 फरवरी 1980 का है। उस दिन प्रयागराज कचहरी परिसर में हतिगहां निवासी रज्जन पांडे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से उस समय पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामले में विजय मिश्रा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया था। करीब 46 वर्षों तक चले इस मुकदमे में कई बार सुनवाई हुई, गवाह पेश किए गए और विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार अदालत ने आरोपियों को हत्या का दोषी माना। यह मामला लंबे समय से राजनीतिक और आपराधिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ था। फैसले को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। अब सभी की निगाहें शाम 4:00 बजे आने वाले सजा के फैसले पर टिकी हैं, जब अदालत दोषियों को दंड सुनाएगी।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने