एनयूजे प्रयागराज ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट किया वार्षिक कैलेंडर - Coverage India

प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजे) प्रयागराज जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर संगठन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया।


प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके उपरांत एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय तथा सहायक सूचना अधिकारी गगन यादव से भी शिष्टाचार भेंट की गई।


इस अवसर पर अधिकारियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मधुर दरबारी, सुशांत त्रिपाठी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, मंत्री अमित श्रीवास्तव, आनन्द कुमार निषाद, सदस्य सलाहकार समिति देवेन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार सहित फोटो जर्नलिस्ट एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने