Prayagraj News: दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय भी शामिल - By Coverage India

UP Youth Congress 68 leaders suspended after absence from Delhi Ramlila Maidan rally including Prayagraj district president Saurabh Pandey

कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल नहीं होना उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। रैली में गैरहाजिर रहने पर पार्टी ने सभी 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय समेत प्रदेश के 12 जिलाध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद के अनुसार, निलंबित पदाधिकारियों में 12 जिलाध्यक्ष, तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शामिल हैं।

निलंबित पदाधिकारियों में प्रयागराज के कई नाम भी शामिल हैं। इनमें जितेश कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, निशांत रस्तोगी और अनुभव सिंह प्रदेश महासचिव, जबकि आयुष मौर्य प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। रैली में अनुपस्थित रहने के कारण इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर अहम कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने