कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। लोकनायक रेस्टोरेंट में हुए विवाद के बाद अधिवक्ता विष्णु पांडेय पर जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने उग्र प्रदर्शन और धरना दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को काफी समझाने-बुझाने के बाद शांत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में एक भाजपा महिला पार्षद, उनके बेटे और बेटी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शांत नहीं बैठेंगे। फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
