अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ASG आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं शरबत वितरण - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ASG आई हॉस्पिटल, प्रयागराज द्वारा रविवार को विशेष जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं निशुल्क शरबत वितरण किया गया।

इस अवसर पर ASG आई हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. फरनाज कौसर एवं डॉ. मधुमिता प्रसाद ने मरीजों एवं आगंतुकों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आंखों की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एरिया मैनेजर विनोद मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी कवलजीत, जनसंपर्क अधिकारी निखिल सिंह तथा अस्पताल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने