प्रयागराज : फाफामऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ी अज्ञात युवती, इलाके में अफरा-तफरी


कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बसना नाला पुल के समीप स्थित एक ऊंची पानी की टंकी पर एक अज्ञात युवती अचानक चढ़ गई। युवती को टंकी के शीर्ष पर खड़ा देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फाफामऊ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस व प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर टंकी के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक टंकी पर चढ़ गई, जिससे लोग हैरान रह गए। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट हो पाए हैं।

मौके पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारना प्राथमिकता है, इसके बाद ही पूरे मामले की जांच की जाएगी।

(अपडेट जारी...)

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने