}(document, "script")); कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने अंकित यादव - By Coverage India

कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने अंकित यादव - By Coverage India



कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर जोर देने पर जुटी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के साथ भारत की सांस्कृतिक व साहित्यिक समृद्धि के लिए इलाहाबाद के युवा रंगकर्मी व अधिवक्ता अंकित सिंह यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अंकित सिंह यादव हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हीरा लाल यादव के पुत्र है और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय राम नरेश यादव के पारिवारिक सदस्य भी है। 

 अंकित सिंह यादव गांधी व नेहरू की विचार धारा से प्रेरित रहे है। पिछले दो दशक से ज़्यादा वक्त से सक्रिय रंगमंच से जुड़े हुए है साथ ही महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र प्रयागराज में डॉ विधु खरे दास के सानिध्य में रंगमंच एवं फ़िल्म अध्ययन में परास्नातक किया है। 

श्री यादव ने अपनी रंगयात्रा की शुरुआत समानान्तर संस्था से अनिल रंजन भौमिक के सानिध्य में किया, वर्तमान में बुनियाद फाउंडेशन के संयुक्त सचिव व द कलर्स फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एव मदद फाउंडेशन के विधि सलाहकार भी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने