}(document, "script")); AAP-कांग्रेस में हो गया सीटों का समझौता, देखिए किस राज्य में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा - By Coverage India

AAP-कांग्रेस में हो गया सीटों का समझौता, देखिए किस राज्य में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा - By Coverage India

कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। शनिवार दोनों दलों की ओर से इसकी घोषण की गई। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में ये दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में AAP सात लोकसभा सीटों में से चार - पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी और वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ेगी वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात की दो लोकसभा सीट - भरूच और भावनगर पर लड़ेगी। हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। साथ ही गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सीटों पर कब्जा जमाया था।

किन राज्यों में हुआ AAP और कांग्रेस का गठबंधन
राज्य: दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा

➤दिल्ली

AAP: 4 सीटें (पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली)
कांग्रेस: 3 सीटें (चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली)


➤गुजरात
कांग्रेस: 24 सीटें
AAP: 2 सीटें (भरूच, भावनगर)

➤हरियाणा
AAP: 1 सीट (कुरुक्षेत्र)
कांग्रेस: 9 सीटें

➤गोवा
कांग्रेस: 2 सीटें

आम आदमी पार्टी की ओर से पहले ही साउथ गोवा सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा चुकी थी। आम आदमी पार्टी अब अपने साउथ गोवा से घोषित उम्मीदवार का नाम वापस लेगी। आम आदमी पार्टी ने ने पहले ही गुजरात की दो लोकसभा सीट - भरूच और भावनगर पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी और यह सीट उनके ही खाते में गई है। वहीं पंजाब में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने