}(document, "script")); Prayagraj। बिटिया हुई फरार तो लड़के के पिता पर ही कर दिया हसिया से वार

Prayagraj। बिटिया हुई फरार तो लड़के के पिता पर ही कर दिया हसिया से वार


कमलेश तिवारी। संवाददाता, कवरेज इंडिया प्रयागराज।

Prayagraj। गुरुवार को करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनी खेज मामला सामने आया। बिटिया के फरार होने के बाद लड़की की बड़ी मां ने लड़के के पिता पर ही निकला गुस्सा और उस पर हसिया से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया।बिटिया ने मनपसंद लड़के साथ रहने की कसम खाई तो नाराज बड़ी मां ने लड़के के पिता पर बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसको गंभीर चोट आ गई।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

करछना थाने के एक गांव की युवती महीनेभर पहले गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की। पुलिस ने युगल को बरामद किया। दोनों बालिग थे, लिहाजा पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए साथ रहने की मंजूरी दे दी। वर्तमान में प्रेमी जोड़े दूसरे शहर में रह रहे हैं। इसी से खुन्नस खाई लड़की की बड़ी मां से बुधवार की शाम लड़के के पिता पर हसिया से हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं। आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने