}(document, "script")); पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सुपौत्र की अंतिम यात्रा में लोगो की आंखे हुई नम

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सुपौत्र की अंतिम यात्रा में लोगो की आंखे हुई नम


अरविन्द तिवारी। कवरेज इंडिया संवाददाता पट्टी

पूर्व मंत्री मोती सिंह के नाती व प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह के पुत्र यश प्रताप सिंह बिट्टू के मौत की सूचना मिलने पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके सर्वजीतपुर स्थित पैतृक गांव पहुंचे। पुत्र के निधन पर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह पप्पू बदहवास हो गए थे। पूर्व मंत्री मोती सिंह के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। लोग उन्हें भी ढांढस बंधा रहे थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया गया। ब्लॉक प्रमुख के पुत्र के मौत की खबर से पट्टी नगर के विभिन्न स्कूल में भी आज अवकाश रहा। प्राइवेट शिक्षण संस्थानों ने बृहस्पतिवार को अपने विद्यालय बंद रखकर उनके घर पहुंचकर अपनी संवेदना जताई।

इस मौके पर परिवार के लोगों के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी और के के सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल,खेदन लाल जायसवाल, अशोक त्रिपाठी, हरी प्रताप सिंह,विनोद पांडे, जितेंद्र सिंह,पवन सिंह ,पंकज सिंह राजू, देवेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. आरके कनौजिया, डॉ. नीरज सिंह, ऋषि नारायण सिंह, अवधेश सिंह, रामचरित्र वर्मा समेत क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने