}(document, "script")); 'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023' का हुआ सफल भव्य आयोजन

'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023' का हुआ सफल भव्य आयोजन


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज

मुम्बई। पुरस्कार समारोह के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने 15 मार्च 2023 को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023' का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिन में आरती नागपाल, दिलीप सेन, एंकर सिमरन आहूजा, बीएन तिवारी,

दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, ऎक्ट्रेस सुजाता मेहता इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है।

इस अवार्ड समारोह के सीजन 2 की सफलता  पर डॉ कृष्णा चौहान बेहद उत्साहित हैं।  

सेलेब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने इस प्रोग्राम की बखूबी एंकरिंग की।

ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन,  बीएन तिवारी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, अभिनेत्री सुजाता मेहता, शीरीं फरीद, डॉ अर्चना देशमुख, कमल चीमा, सोनिया महेश्वरी, निकिता शर्मा मॉडल इंदौर, उषा कनौजिया,  स्वीटी शेखावत, रेशमा शेख (ब्राइट), प्रकाश तिवारी मधुर सिंगर, सिल्की, प्रवति समद्दर को इस सम्मान से नवाजा गया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ कृष्णा चौहान, प्रेम गाड़ा और डॉ भारती छाबड़िया थीं। 

यहां मिस इंडिया 2023 की विनर अनुश्री उमेश देसाई घोषित की गईं जबकि मिस इंडिया 2023 की फर्स्ट रनरअप मोनी, सेकंड रनरअप जान्हवी राठौड़ और थर्ड रनरअप सेजल जितेंद्र तिवारी थीं। मिसेज इंडिया 2023 की सिल्वर क्लास की विनर माया सरगोवरी और डायमंड क्लास की विनर प्रवति समद्दर थीं। 

कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।

मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023 के भव्य आयोजन की मीडिया में भी चर्चा रही।

अपने सभी अवार्ड समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मान से नवाजते हैं, इसबार भी उन्होंने कई पत्रकारों को सम्मानित किया।  

उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में अव्वल नम्बर पर माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।

कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2023' का चौथी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने