}(document, "script")); नेता जी के निधन पर जंघई मे आयोजित हुई पद यात्रा एवं शोकसभा

नेता जी के निधन पर जंघई मे आयोजित हुई पद यात्रा एवं शोकसभा


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो जंघई

जंघई। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव के निधन पर जंघई वासियों ने आज एक शोक सभा का आयोजन किया जिसके बाद कैंडल मार्च भी निकाला गया। यह कैंडल मार्च क्षेत्र के जंघई के तिवारी प्राईवेट बस स्टैंड से जंघई फाटक यादवपुर होते हुए SVM पब्लिक स्कूल प्रांगण में समापन कर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए समाजवादी पार्टी मुगरा बादशाहपुर विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मिश्रा एवं प्रतापपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ समाजसेवी S.B यादव। दोनो अतिथियों ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजली अर्पित की।


 इस मौके पर: राजनाथ यादव प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन दीपक यादव प्रधान पतैया अशोक कुमार यादव प्रधान मठोंई विजय मिश्रा समाजसेवी मो. शफीक पूर्व प्रधान सेमरी प्रकाश यादव कोमल यादव साजन मिश्रा गोरे यादव कोमल यादव रोहित ब्राह्मण संस्थापक जन कल्याण सेवा संघ विरेंद्र यादव आशीष यादव एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन जन कल्याण सेवा संघ द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने