}(document, "script")); जंघई। ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता ने लगवाया हैंडपंप, हजारों लोगों की बुझेगी प्यास

जंघई। ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता ने लगवाया हैंडपंप, हजारों लोगों की बुझेगी प्यास

सार्वजनिक हैंडपंप के साथ ग्राम प्रधान व ग्रामवासी

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क जंघई

प्रयागराज। कहते हैं कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, इसीलिए जंघई कॉलोनी पर सेमरी प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा आज आम जनमानस के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाया गया है। दरअसल जंघई कालोनी पर एक भी हैंड पंप नहीं था जिसके कारण प्रत्येक मौसम में वहां से गुजर रहे राहगीरों को पानी पीने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बात को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभी के लिए हैंडपंप की व्यवस्था की है। गौरतलब है कि जंघई कालोनी पर ही नागरिक इंटर कॉलेज एवम नागरिक पीजी कॉलेज भी स्थित है जिसमे हजारों छात्र पढ़ते हैं, पास में ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन भी है जहां से प्रत्येक घंटे सैकड़ों यात्री उतरते हैं जिन्हे पानी पीने की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्राम प्रधान की इस पहल से अब दुकानदारों एवं राहगीरों के साथ साथ विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी, और उनकी प्यास बूझेगी। बता दें कि यह इंडिया मार्का हैंडपंप नागरिक पी. जी. कालेज गेट के बगल लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने