}(document, "script")); पूरे शहर में अश्लीलता परोस रहा है नगर निगम प्रयागराज, कांग्रेसी नेता ने लगाया सनसनीखेज आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

पूरे शहर में अश्लीलता परोस रहा है नगर निगम प्रयागराज, कांग्रेसी नेता ने लगाया सनसनीखेज आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज पर शहर के एक कांग्रेसी नेता ने आसमान तक फैलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। आरोप है कि शहर के तमाम प्रमुख चौराहों पर जहां नगर निगम द्वारा होर्डिंग लगाने का लाइसेंस दिया गया है वहां लाइरा कंपनी द्वारा महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीर लगी हुई है, होर्डिंग में 2 महिलाएं सिर्फ ब्रा और पैंटी में नजर आ रही हैं। होर्डिंग प्राइम लोकेशन पर होने के नाते न चाहते हुए भी लोगों की नजर उस होर्डिंग पर चली जाती है। लोग परिवार के साथ, छोटे छोटे बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां उन्हें ऐसी होर्डिंग जो खुलेआम अश्लीलता फैला रही हैं की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने इन होर्डिंग्स पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कहा है कि ऐसी होर्डिंग प्रयागराज की संस्कृत और सभ्यता दोनों के खिलाफ है जिससे प्रयागराज के आम नागरिक व बुद्धिजीवीयो में आक्रोश व्याप्त है। हम मांग करते हैं नगर निगम ऐसे हार्डिंग को तुरंत हटवाए नहीं तो हम कांग्रेसी नगर निगम मे धावा बोलेंगे और खुद ऐसी अश्लील लोडिंग को उखाड़ फेंकेंने का काम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इसके साथ ही कांग्रेसी नेता ने यह भी मांग किया है कि जो भी एजेंसी इस पर काम कर रही हो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने