}(document, "script")); हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर पहुंचे शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, बांटी राहत सामग्री

हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर पहुंचे शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराते विधायक हर्षवर्धन बाजपेई

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

हर बार की तरह इस बार भी शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लग गए हैं। दरअसल प्रयागराज परिक्षेत्र में एक मात्र यही ऐसे विधायक हैं जो अपनी जनता के लिए उनके सुख दुख में सबसे पहले आगे आते हैं, फिर चाहे वह कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की कमी रही हो या फिर बाढ़ आने पर जरूरी संसाधनों की कमी। बता दें कि विधायक शहर उत्तरी हर्ष वर्धन वाजपेयी एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को बक्शी बांध पहुंचकर वहां से नाव के द्वारा बघाड़ा, सलोरी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगो को बाढ़ राहत पैकेट, पीने के पानी, केला, बिस्किट भी वितरित किए। जिलाधिकारी व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वहां रह रहे लोगो को बनाये गये बाढ़ राहत शिविरों में प्रवासित होने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत केन्द्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, नाश्ता, पानी, प्रकाश, दवाएं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी और पानी बढ़ने की सम्भावना है, इसलिए जो लोग बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे है, वे सुरक्षित बाढ़ राहत केन्द्रों में चले जाये। आगे उन्होंने बताया कि एनडीआरफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है तथा बाढ़ से प्रभावित लोगो को रेस्क्यू करके बाढ़ राहत केन्द्रों में पहुंचाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जल पुलिस तथा सामान्य पुलिस भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रख रही है। 

मा. विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी ने भी बाढ़ प्रभावित लोगो तथा अन्य निचले इलाकों में रह रहे लोगों से जहां पर बाढ़ का पानी बढ़ने की सम्भावना है, से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ का पानी आने से पूर्व ही बनाये गये बाढ़ राहत शिविरों में विस्थापित हो जाये, जिससे कि उनकों बाढ़ से किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने