}(document, "script")); सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।तमाम जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से शाम लगभग चार बजे साधना गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया।


मिली जानकारी के‌ अनुसार साधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं।हालत बिगड़ने पर साधना को एक जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मेदांता में डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में साधना इलाज चल रहा था।शुक्रवार रात साधना की हालत काफी गंभीर हो गई थी।गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था।शनिवार सुबह से साधना की हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी।


शनिवार को मुलायम सिंह यादव लगभग 11:30 बजे मेदांता पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी को देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इसके बाद अस्पताल से वापस लौट गए थे।दोपहर लगभग चार बजे मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन हो गया।साधना का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं।अखिलेश यादव भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।


आपको बता दें कि साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी। साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की दूसरी मां हैं।साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव है और बहू अपर्णा यादव हैं।साधना गुप्ता सियासत की चकाचौंध से दूरी बरकरार रखी थीं। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी।मुलायम सिंह यादव पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद साधना गुप्ता से शादी की थी। मुलायम सिंह यादव की पत्नी होने के कारण साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं,लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही नजर आईं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने