}(document, "script")); सपा कार्यालय पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

सपा कार्यालय पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पढ़िए क्या है पूरा मामला


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी का कौशांबी कार्यालय खतरे में है। खतरा बुलडोजर से ढहाए जाने का है। उस पर जिला प्रशासन अवैध होने पर बुलडोजर चला सकता है। वजह यह कि सपा नेता शबीह हैदर मीनू की मंझनपुर मुख्यालय स्थित भूमि को चकबंदी अधिकारी ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है। फैसला आने के बाद भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर दिया गया है। अब प्रशासन इस भूमि पर कार्रवाई करने के लिए मन बना रहा है। कहा जा रहा है कि इसी भूमि पर होने से सपा कार्यालय पर भी एक्शन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : पढ़िए दरोगा शैलेंद्र सिंह की दर्द भरी कहानी, जिसे अखिलेश सरकार में 'नबी अहमद' को गोली मारना पड़ा भारी, अखिलेश ने बर्बाद कर दिया हंसता खेलता परिवार

प्रशासनिक कार्यवाही की भनक लगते ही सपा नेताओं मे हड़कंप की स्थिति है। जिला अध्यक्ष सपा ने कार्यवाही के खिलाफ आंदोलन की बात कही है। बीजेपी सरकार में भूमाफिया निशाने पर है। सरकार के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कवायद तेजी पकड़ चुकी है। हाल के दिनो में सपा नेता शबीह हैदर पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर करीब 2 करोड़ 90 लाख की संपत्ति को कुर्क कर सरकार ने अपने कब्जे मे ले लिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मुख्यालय स्थित बेश कीमती जमीनों की जांच शुरू कराई। नायाब तहसीलदार की अगुआई मे गठित राजस्व टीम ने जमीनों की जांच कर शत्रु संपत्ति का चिह्निकरण किया।

पाकिस्तान जा चुके व्यक्ति की निकली जमीन 

चकबंदी अधिकारी ने अदालती प्रक्रिया के तहत शत्रु संपत्ति की जमीनों कर कब्जा करने वाले 147 लोगो को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज तलब किया। करीब एक माह की जांच प्रक्रिया के दौरान सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू के पिता मोहम्मद रजा हैदर की नाम कराई गई जमीन पड़ोसी देश पाकिस्तान जा चुके आंगा हैदर की पाई है।

यह भी पढ़ें : UP News: भगवा साफा बांधकर दो युवकों ने की तीन मजारों में तोड़फोड़, माहौल बिगाड़ने की थी साजिश

सपा नेताओं ने कहा, करेंगे आंदोलन नायाब तहसीलदार विनीत पांडेय ने बताया, चकबंदी अधिकारी की आख्या के अनुसार मोहम्मद रजा हैदर के कब्जे के 13 गाटा भूमि शत्रु संपत्ति की पाई गई।इनके भूअभिलेखीय दस्तावेज उच्चाधिकारियों को भेजे गए है। आदेश के क्रम में बुलडोजर कार्यवाही के जाएगी। कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया, उनके दफ्तर से किसी तरह की छेड़छाड़ की गई तो वह आंदोलन की राह पर मजबूर होंगे।

प्लाट लेने वालों में खलबली

शत्रु संपत्ति घोषित इस भूमि को जिन लोगों ने खरीदा है। वह लोग इस फैसले को सुनने के बाद परेशान हो उठे हैं, क्योंकि लाखों रुपये का प्लाट खरीदकर घर बनाने का सपना संजोए थे। अब उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। वैसे कई लोगों ने मकान बनवा भी लिए हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रशासन अब इस पर क्या कार्रवाई करेगी। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में गंभीर है। इसी वजह से कोर्ट में कैविएट भी दाखिल कर रखा है।

जिलाधिकारी का है कहना

शत्रु संपत्ति में जिन लोगों ने मकान बना लिया है अथवा अन्य तरह का कब्जा किया है। उन्हें गुरुवार तक नोटिस जारी कर दी जाएगी। उनसे यह स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा कि उन्होंने जमीन किससे खरीदी, कैसे निर्माण कराया। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- सुजीत कुमार, जिलाधिकारी कौशांबी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने