}(document, "script")); जंघई से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार, एक जंघई और दो मीरगंज के हैं निवासी

जंघई से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार, एक जंघई और दो मीरगंज के हैं निवासी


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क जंघई

जौनपुर पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता मय फोर्स व थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर सदानन्द राय मय फोर्स के द्वारा मुखबिर की सूचान पर करौर बार्डर पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति जंघई के तरफ से आ रहे थे कि पुलिस वालो को चेकिंग करता देख अचानक तेजी से पीछे मुडकर भागने का प्रयास किये किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि विभिन्न जनपदो में वाहन चोरी कर पंकज गुप्ता की दुकान जो कि बाबा नगर रेलवे क्रासिंग जंघई थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज में स्थित है को बेच देते थे। जिनके द्वारा मोटर साइकिल का पुर्जा अलग अलग कर बेच देते है। उपरोक्त चोरो की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट भारी मात्रा में बरामद किये गये। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1.करन चौहान पुत्र राम उजागिर चौहान निवासी मोलनापुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष ।

2. अंकित यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी बभनियाँव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।

3. राजीव यादव ऊर्फ बच्चा पुत्र विजय भारत यादव निवासी बहाउद्दीन खोभरिया थाना तेजी बाजार जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।

4. पंकज गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता जंघई बाजार थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष।


वाहन चोरों के पास से बरामदगी का विवरण -

1. चोरी की 03 मोटरसाइकिल 

2. चोरी की मोटर साइकिलो के चेचिस– 03,चोरी की मोटर साइकिलों के इंजन- 04, अगला साकर-60, पिछला साकर-36, टायर ट्यूब मय रिम के-20, लाक (हैण्डिल)-40, साइलेंसर-12, हेड लाइट-6, सीट-7, तेल की टंकी-13, हैडिल- 6, बम्फर-5, मीटर-7, मड गार्ड-5,रिम-20


पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास


करन चौहान

1.मु0 अ0 स0- 72/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर। 

2.मु0अ0स0- 73/2022 धारा 379/411/413/414/420/ 467/468/471 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर। 

3.मु0अ0सं0 110/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जौनपुर।

4.मु0अ0सं0 111/19 धारा411/413/414 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर

5.मु0अ0सं0 47/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरगंज जौनपुर 

6. मु0अ0सं0 02/21 धारा 307/504 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर 

7. मु0अ0सं0 03/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जौनपुर।


अंकित यादव

1.मु0अ0स0-72/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।

2.मु0अ0स0- 73/2022 धारा 379/411/413/414/420/ 467/468/471 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।


राजीव यादव

1.मु0अ0स0-72/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।  

2.मु0अ0स0- 73/2022 धारा 379/411/413/414/420/ 467/468/471 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।


पंकज गुप्ता

1.मु0अ0स0-72/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।

2.मु0अ0स0- 73/2022 धारा 379/411/413/414/420/ 467/468/471 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली टीम

1.थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता थाना मीरगंजि जौनपुर। 

2. थानाध्यक्ष श्री सदानन्दराय थाना मुगराबादशाहपुर, जौनपुर मय हमराह

3. उ0नि0 महेश्वरीदीन राजपूत चौकी प्रभारी जघँई थाना मीरगंज जौनपुर।

4.हे0का0 हीरामणी दूबे चौकी जंघई,का0 महेन्द्र कुमार चौकी जंघई,का0 उदय प्रताप, का0 पप्पू कुमार थाना मीरगंज जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने