}(document, "script")); पत्नी से युवक करता था बात नाराज पति ने घर पर बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

पत्नी से युवक करता था बात नाराज पति ने घर पर बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट


कवरेज इण्डिया न्यूज़ डेस्क

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दिलदहला देने वाली घटना सामना आई है। गांधी नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बांगड़दा में पति-पत्नी ने एक युवक के गुप्तांग काट को दिया। गंभीर हालत में युवक को एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बानी हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में जुमे की नमाज के पहले ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी, छतों पर ईंट-पत्थर ढूंढ रही 'तीसरी आंख'

दरअसल, गांधी नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बांगड़दा में रहने वाले अजय नमक युवक की दोस्ती पास में रहने वाले सुभाष की पत्नी से थी। पिछले 3 महीने से दोनों आपस में बात करते थे। दोनों का आपस में बात करना सुभाष को नागवार गुजर रहा था। डेढ़ महीने पहले सुभाष और अजय का विवाद भी हुआ था। उसके बाद से अजय ने सुभाष की पत्नी से बात करना बंद कर दी थी और अभी कुछ दिनों से दोनों फिर बात करने लगे थे। दोनों को बात करते हुए सुभाष ने देख लिया और अपनी पत्नी को बोलकर अजय को बहाने से बुलवाया। वहीं जब अजय जैसे ही सुभाष के घर गया सुभाष और उसकी पत्नी ने मिलाकर अजय को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की और सुभाष ने चाकू से अजय का गुप्तांग काट दिया।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी ने सीने पर बनवाया CM योगी आदित्यनाथ का टैटू, पढ़िए पूरा मामला

घटना की जानकारी लगते ही परिजन अजय को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अजय का इलाज शुरू कर दिया है। अजय की हालत गंभीर बनी हुई हैl वहीं गांधी नगर थाना पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Prayagraj Violence Update: प्रयागराज पुलिस ने बवाल करने वाले उपद्रवियों की तस्वीरें की जारी, जगह-जगह लगाए जाएंगे पोस्टर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने