मान्यता प्राप्त पत्रकारों की पुनः बहाल की जाए रेल सुविधा - पत्रकार कल्याण परिषद - By Coverage India

(रेल यात्रा में पत्रकारों की सुविधा हेतु उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद ने सीपीआरो एनसीआर प्रयागराज को सौंपा रेल मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन)


प्रयागराज। पत्रकार हिताय पत्रकार सुखाय पत्रकारों के हित उनके सुख सुविधा के लिए पूरे देश भर में संघर्षील संगठन उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद ने बीते 6 वर्षों से बन्द पत्रकारों को रेलवे में मिलने वाली रियायत व सुविधा बहाली हेतु एक मुहीम छेड़ दी है जिसके लिए सर्वप्रथम रेलमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी को आज सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से यह माँग की गई है कि बीते 6 वर्षों से जो भारतीय रेल में पत्रकारों को सुविधा पूर्व में केन्द्र सरकार उपलब्ध कराती आ रही थी उसे मार्च 2020 से कोविड के दौरान बन्द कर दी गई थी, अब जब की स्थिति पूरी तरह समान्य है और यह सुविधा बन्द किये 6 वर्ष हो गए हैं, ऐसे में रेल मंत्री को चाहिए कि मीडियाकर्मी को कवरेज हेतु सम्पूर्ण भारतवर्ष में यात्रा करने वाले समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सुविधा पुन: बहाल करें। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद अध्यक्ष राशिद जमाल,उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर,सचिव बलराम शुक्ला, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,जिला प्रवक्ता विद्या शंकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने