मुंबई में सजा सितारों का महाकुंभ: 7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड्स 2026 में दीपक पराशर, दिलीप सेन, सुनील पाल और ऋतु पाठक सहित कई हस्तियां सम्मानित - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज ब्यूरो मुंबई 

मुंबई। फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं समाजसेवी डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित “7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड्स 2026” का भव्य आयोजन 1 जून 2026 को अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल, मुंबई में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (KCF) के बैनर तले आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म, संगीत, मीडिया और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अभिनेता दीपक पराशर, प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन, चर्चित कॉमेडियन सुनील पाल, लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर ऋतु पाठक, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, गिरीश थापर, रमेश गोयल, डॉ. आदित्य सिंघानिया, केतन करांडे और अधिवक्ता विक्रमजीत सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कलाकारों ने गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं समाजसेवी सी. डी. शेटे को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह के दौरान मंच पर केक काटकर उनका जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सी. डी. शेटे ने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए डॉ. कृष्णा चौहान के आभारी हैं, जो पिछले सात वर्षों से निरंतर इस भव्य आयोजन के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच और सम्मान प्रदान कर रहे हैं।

समारोह में जिन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें डॉ. आदित्य सिंघानिया, गायक एन.के. नरेश, गायक सागर आचार्य, आरजे आरती, गीतकार विक्की नागर, संगीतकार वैष्णव देवा, रमेश गोयल, गिरीश थापर, केतन करांडे, अधिवक्ता विक्रमजीत सिंह, दिनकर कपूर, पूजा मिश्रा, अंजलि पारेख, आकाश वैद्य और रितु श्रीवास्तव सहित अनेक नाम शामिल रहे। मुख्य अतिथि दीपक पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. कृष्णा चौहान विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें नई पहचान और प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं, जो सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। डॉ. कृष्णा चौहान ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले योगेश लखानी और उनकी संस्था ब्राइट आउटडोर मीडिया का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ब्राइट आउटडोर मीडिया द्वारा मुंबई में समारोह के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी होर्डिंग्स के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता है।


उल्लेखनीय है कि हाल ही में “7वें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स 2026” के सफल आयोजन के बाद कृष्णा चौहान फाउंडेशन ने एक बार फिर बॉलीवुड जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करने के लिए यह भव्य समारोह आयोजित किया। सात वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड्स आज मनोरंजन जगत के सम्मानित और चर्चित पुरस्कार समारोहों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। डॉ. कृष्णा चौहान न केवल बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड्स, बल्कि बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड्स, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों के माध्यम से भी समाज और कला जगत की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करते आ रहे हैं। भव्य आयोजन, शानदार व्यवस्थाएं, प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी और प्रतिभाओं के सम्मान ने इस समारोह को बॉलीवुड जगत का एक यादगार और गौरवपूर्ण आयोजन बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने