विनीत तिवारी के हैट्रिक से FCI प्रयागराज मण्डल की जीत - By Coverage India

भारतीय खाद्य निगम अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोवर्नमेंट प्रेस मैदान पे खेले गए मैच में FCI प्रयागराज मंडल ने FCI आजमगढ़ मंडल की टीम को 80 रनों से हरा दिया. FCI प्रयागराज मंडल ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 5 विकेट खोकर 211 रन बनाये. (चितरंजन 91 नवीन 53 रन, गौरव व राघवेंद्र 2-2 विकेट) 

जवाब में उतरी FCI आजमगढ़ मंडल विनीत तिवारी के घातक गेंदबाजी के सामने ढेर हो गई जिससे सभी विकेट खोकर केवल 131 रन ही बना सकी. लक्ष्मी, 53 वरुण 21 रन विनीत तिवारी 6 विकेट वीरेंद्र 3 विकेट) मैंन ऑफ द मैच विनीत त्रिपाठी को चुना गया.

इस अवसर पर FCI प्रयागराज मंडल प्रबंधक बजरंग लाल अग्रवाल, FCI आजमगढ़ मंडल प्रबंधक पंकज सिंघारिया, आलोक रूपौलिहा, प्रदीप झा, विकास कुमार, संदीप कश्यप, विनेश प्रताप सिंह, , शशांक शेखर, अपूर्व, उत्तम शर्मा, राजकुमार, प्रिंस, शाश्वत, अमित शर्मा, ज़राफ़त फातिमा, अंशु, विधि, रुचि, नेहा,पूजा, श्वेता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने