ब्रेकिंग न्यूज: कौशांबी में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो कौशांबी 

कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद एक दंपति, उनकी मां और बेटा मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान की जर्जर हालत इस दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने