}(document, "script")); रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'के मिसी तीसी' में दिखा भोजपुरिया अंदाज, मची धूम

रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'के मिसी तीसी' में दिखा भोजपुरिया अंदाज, मची धूम


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अपनी आवाज और अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनके दीवाने बड़ी संख्या में हैं। फैंस को उनके गाने का इंतजार बेसब्री से रहता है। उनका कोई भी गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। इस बीच रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'के मिसी तीसी' रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल रखा है। इस गाने को एजे फिल्म्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को रितेश पांडे और सिंगर शिल्पी राज में आज अंदाज में गाया है।

 इस म्यूजिक वीडियो 'के मिसी तीसी' को अब तक लाखों की तादाद में देखा जा चुका है। लोगों को इस गाने में रितेश पांडे का देसी भोजपुरिया अवतार काफी पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस के नोकझोक को मस्ती के साथ देखा जा सकता है। उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रहा है। रितेश पांडे के देहाती अंदाज में आया इस गाने के गीतकार रोशन सिंह विश्वास है संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी सुनील बाबा बृजेश हैं। मिक्स मास्टरिंग एडीआर आनन्द, डीआई रोहित सिंह ने किया है। परिकल्पना छोटन पांडे का है।   एडिटर पप्पू वर्मा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, कम्पोजर कान्हा बाबू हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने