}(document, "script")); दिनेशलाल यादव निरहुआ, लोकेश मिश्रा और सुजीत कुमार सिंह की 'राजा डोली के आजा' को मिली बम्पर ओपनिंग

दिनेशलाल यादव निरहुआ, लोकेश मिश्रा और सुजीत कुमार सिंह की 'राजा डोली के आजा' को मिली बम्पर ओपनिंग


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो।

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ, फिल्म निर्माता लोकेश मिश्रा और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की शानदार तिकड़ी में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर फुल इंटरटेनिंग भोजपुरी फिल्म 'राजा डोली सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है।  

गौरतलब है कि निरहुआ, आम्रपाली दूबे, श्रुति राव स्टारर कमला फिल्मस् कियेशनस प्रस्तुत यह फिल्म मधुर गीतो से सजी एक बेहतरीन परिवारिक फिल्म है। इसके निर्माता लोकेश मिश्रा ने निरहुआ के साथ बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने  बहुत ही अच्छी फिल्म का निर्देशन किया है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 


उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले बनाई गई सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ का निर्माण बिग लेबल पर किया गया है। इसके निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। को-प्रोड्यूसर राम कोमल सिंह यादव हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर सुलझे हुए निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने संभाली है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार मधुकर आनन्द व रजनीश मिश्रा, गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, सच्चिदानंद कवच, सत्या सावरकर, आशुतोष तिवारी व संतोष उत्पाती हैं। छायांकन फिरोज खान, संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी व संजय कोर्वे का है। निर्माण नियंत्रक प्रशांत द्विवेदी व विनोद यादव हैं। इस फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, श्रुति राव, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सागर सलमान, नीलम पाण्डेय इत्यादि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने