}(document, "script")); 6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के, देखें वीडियो

6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के, देखें वीडियो


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था रुतुराज गायकवाड़ ने वो कमाल करके दिखा दिया. विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन की पारी खेल डाली. इस पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए जबकि 159 गेंदों का उन्होंन सामना किया. इस पारी के दौरान रितुराज गायकवाड़ ने पहली पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगा दिए.

इस मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन बटोर कर बवाल मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ गायकवाड़ की इस धमाकेदार पारी की बात की जा रही है. फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. 

गायकवाड़ बने ‘सिक्सर किंग’

गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के कैसे लगाए ये अपने आप में ही एक बड़ा सवाल है. आइए आपको बताते हैं कि इस कलात्मक बल्लेबाजों ने ऐसी बेजोड़ हिटिंग कैसे की.

पहला छक्का- गायकवाड़ ने शिवा सिंह की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगाया. यॉर्कर गेंद फेंकने की कोशिश की गई लेकिन ऋतुराज ने गेंद को हाफ वॉली बना लिया.

दूसरा छक्का – गायकवाड़ ने दूसरा सिक्स गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया. ये छक्का बिल्कुल फ्लैट था.

तीसरा छक्का- तीसरी गेंद शिवा सिंह ने थोड़ी सी शॉर्ट फेंकी जिसे गायकवाड़ ने मिडविकेट के ऊपर से दे मारा.

चौथा छक्का- गायकवाड़ ने चौथा छक्का लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगाया. इस बार भी गेंद फुल थी और वो ऑफ स्टंप के बाहर थी. गायकवाड़ ने प्योर टाइमिंग से उसे बाउंड्री पार पहुंचा दिया. पांचवां छक्का- गायकवाड़ ने पांचवां छक्का लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगाया. इस बार गेंद नो बॉल थी. शिवा सिंह ने गेंद क्रीज से आगे फेंकी थी.

छठा छक्का- गायकवाड़ ने फ्री हिट पर भी छक्का जड़ दिया. इस बार उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से गेंद 6 रनों के लिए पहुंचाई. इस तरह गायकवाड़ ने 5 गेंद में 6 छक्के तो लगाए ही साथ में उनका दोहरा शतक भी पूरा हुआ.

7वां छक्का- गायकवाड़ ने 7वां छक्का भी मिडविकेट के ऊपर से लगाया. इस बार गेंद विकेटों पर फ्लैट थी जिसे इस खिलाड़ी ने बड़े आराम से बाउंड्री पार पहुंचा दिया.

49वां ओवर कुछ ऐसा था (कुल 43 रन)

पहली गेंद - छक्का

दूसरी गेंद- छक्का

तीसरी गेंद - छक्का

चौथी गेंद -छक्का

पांचवीं गेंद नो बॉल- छक्का

पांचवी गेंद - छक्का

छठी गेंद - छक्का

देखें वीडियो



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने