}(document, "script")); आज से प्रारंभ हो रही है जंघई की 90 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला, पढ़िए विस्तार से

आज से प्रारंभ हो रही है जंघई की 90 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला, पढ़िए विस्तार से


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

तीन सीमाओं से सटा जंघई जंक्शन भले ही राजनीतिक एवं सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा हो लेकिन यहां की वर्षों पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के दीवाने तीनों सीमाओं के लोग हैं। श्री राम जानकी मंदिर कुटी पर आयोजित यह रामलीला ऐतिहासिक इसलिए भी है कि वर्षों पुरानी यह रामलीला इस वर्ष अपने 91 वर्ष में प्रवेश कर रहा है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। रामलीला कमेटी ने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि वह अपना कीमती समय निकालकर जरूर पहुंचे और सभी किरदारों का मनोबल बढ़ाएं। रामलीला की तिथि नीचे दी गई है।


श्री राम जानकी मंदिर (कुटी) जंघई, प्रयागराज

{रामलीला प्रारंभ 19 सितंबर से}


रामलीला मंचन 'समय सारणी' - 2022

19/09/2022 (सोमवार) - मनु सतरूपा वरदान

20/09/2022 (मंगलवार) - रावण जन्म

21/09/2022 (बुधवार) - श्री राम जन्म, विद्या पठन 

22/09/2022 (गुरुवार) - अहिल्या तरण, ताणुका वध

23/09/2022 (शुक्रवार) - मीना बाजार, वारी फुलवारी 

24/09/2022 (शनिवार) - धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद

25/09/2022 (रविवार) - सीता विवाह 

26/09/2022 (सोमवार) - दशरथ कैकई संवाद 

27/09/2022 (मंगलवार) - राम वन गमन, दशरथ मरण 

28/09/2022 (बुधवार) - चित्रकूट सभा 

29/09/2022 (गुरुवार) - नक्कटैया, सीता हरण

30/09/2022 (शुक्रवार) - सुग्रीव मित्रता, बालि वध 

01/10/2022 (शनिवार) - लंका दहन

02/10/2022 (रविवार) - विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना 

03/10/2022 (सोमवार) - अंगद रावण संवाद, नाग फांस

04/10/2022 (मंगलवार) - लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ वध

05/10/2022 (बुधवार) - अहिरावण, रावण वध 

06/10/2022 (गुरुवार) - राम राज्याभिषेक

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने