}(document, "script")); Prayagraj: विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीमती प्रियन्वदा पाण्डेय का किया गया सम्मान

Prayagraj: विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीमती प्रियन्वदा पाण्डेय का किया गया सम्मान

श्रीमती प्रियंवदा पांडे का सम्मान करते विश्वबंधुत्व ब्राह्मण महासभा के लोग


विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा का प्रान्तीय सम्मेलन 16 अक्टूबर को होना कार्यकारिणी की बैठक में तय

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

प्रयागराज। अलोपीबाग वार्ड में विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा की आम बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 16 अक्टूबर को विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा की प्रान्तीय सम्मेलन की तैयारियों के विषय में चर्चा हुई और संगठन को विस्तार व मजबूती प्रदान करने के लिए तैयारियां एवं गठन किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय एवं अध्यक्षता श्री उमाशंकर शुक्ला जी ने किया। संस्था के अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने ब्राह्मणों के विकास एवं संस्कार के ऊपर बल देते हुए कहा कि ब्राह्मण संस्कारों का पुरोधा था और आज अपने आने वाली पीढ़ी में इसका ध्यान देना होगा और इसे बढ़ाना होगा। 

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में बढ़ते बाढ़ के बीच सलोरी में पकड़ा गया मगरमच्छ! जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई

कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंवदा पाण्डेय जिनकी उम्र 97 वर्ष है ,प्रयागराज के जमनीपुर- कोटवा ग्राम में पैदा हुई,एवं 14 वर्ष शिक्षिका के रूप में एवं 30 वर्ष पंचायत विभाग मध्यप्रदेश में सरकारी सेवारत रहीं, एवं प्रथम श्रेणी अधिकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं ,उन्हें माला एवं अंगवस्त्र पहना कर ब्राह्मण गौरव सम्मान पत्र देकर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक इं० बी० के० पाण्डेय, उमाशंकर शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, रामआसरे दुबे, अधिवक्ता दुर्गेश दुबे, अवधेश तिवारी, सुधीर द्विवेदी, पूर्व पार्षद उमेश चन्द्र मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, इं शिवमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ० अंजू पाण्डेय, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद कुमार शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने