}(document, "script")); मुस्लिमों की इस हरकत से नाराज हो अचानक धरने पर बैठे राजा भैया के पिता, मचा हड़कंप

मुस्लिमों की इस हरकत से नाराज हो अचानक धरने पर बैठे राजा भैया के पिता, मचा हड़कंप


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया ऊर्फ रघुराज प्रताप सिंह के पिता राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ आज अचानक धरने पर बैठ गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दरअसल राजा भैया के पिता और प्रशासन के बीच रार की वजह मोहर्रम का गेट बनाया जाना है। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय द्वारा गांव के द्वार पर अपने धर्म के गेट बोर्ड लगाने से राजा उदय प्रताप सिंह नाराज हैं। धरना-प्रदर्शन के जरिये राजा उदय प्रताप सिंह विशेष समुदाय द्वारा लगाया गया गेट को हटाने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Prayagraj: करछना के बेंदो गांव में अचानक लैंड हुए 3 हेलीकाप्टर, लगी ग्रामीणों की भीड़, पढ़िए विस्तार से

राजा भैया के पिता और भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह आज यानी बुधवार को कुंडा तहसील पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, राजा उदय प्रताप सिंह के अपने समर्थको संग धरने पर बैठने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। राजा उदय प्रताप सिंह के धरने पर बैठने की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और राजा उदय प्रताप को मनाने की कोशिश की, मगर उन्होंने अपना धरना समाप्त नहीं किया।

उदय प्रताप का कहना है कि विशेष डिजाइन का गेट सड़क पर लगाकर हिंदुओं की भावनाएं आहत की जा रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा। प्रशासन गेट हटवाए। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि शेखपुर में गेट पहले भी लगता रहा है। इसका उल्लेख अभिलेखों में है। पूरा मामला फिर से देखा जा रहा है। मौके पर शांति-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।

यह भी पढ़ें : पढ़िए दरोगा शैलेंद्र सिंह की दर्द भरी कहानी, जिसे अखिलेश सरकार में 'नबी अहमद' को गोली मारना पड़ा भारी, अखिलेश ने बर्बाद कर दिया हंसता खेलता परिवार

ट्विटर हैंडल हैक, डिलीट किए एक महीने के पोस्ट : उदय प्रताप सिंह का ट्विटर हैंडल हैक कर किसी ने महीने भर की पोस्ट डिलीट कर दी है। बुधवार सुबह ट्वीट कर उदय ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि किसी हैकर ने हमारे अकाउंट को हैक कर महीने भर पहले के हमारे ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। संदेश पढ़ने के बाद उनके समर्थकों ने टिप्पणी शुरू कर दी। एक समर्थक ने लिखा ‘आपके संघर्षों को सलाम। यह संघर्ष हिंदुत्व के इतिहास में लिखा जाएगा।’

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने