}(document, "script")); फिल्म गीतकार मंगला तिवारी को मिला 'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022'

फिल्म गीतकार मंगला तिवारी को मिला 'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022'

'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022' की ट्रॉफी के साथ गीतकार मंगला तिवारी


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

Prayagraj। मायानगरी मुंबई में डॉ कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा मुंबई के मेयर हाल में आयोजित 'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022' का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि इस सम्मान समारोह में प्रयागराज निवासी मंगला प्रसाद तिवारी को 'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022'  से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान ने बताया कि निजी कारणों के चलते मंगला प्रसाद तिवारी यह सम्मान लेने मुंबई नहीं पहुंच पाए थे जिसके बाद उनका यह सम्मान संस्था की ओर से ससम्मान उनके घर पर भिजवाया गया है। गीतकार मंगला प्रसाद तिवारी (Mangla Prasad Tiwari) को यह सम्मान मिलने पर पर रैना फिल्म्स के डायरेक्टर जुबैर अली 'जूबी', बॉलीवुड के गीतकार, संगीतकार एवम पार्श्व गायक विष्णु मिश्रा, जय गणेश म्यूजिक व जय गणेश इंटरटेनमेंट के निर्माता/ निर्देशक श्याम कमल, फिल्मकार एवम टीवी सीरियल निर्माता राकेश मिश्रा ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि मंगला तिवारी अब तक सैकड़ों हिंदी एवं भोजपुरी एल्बम के लिए गीत लिख चुके हैं। वर्तमान में वह दो फिल्मों 'जय भैरव' और 'तेरे इश्क में मर जावां' के लिए भी गीत लिख रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने