}(document, "script")); Shinzo Abe Shot Updates: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को बीच सड़क मारी गई गोली, हालत बेहद नाजुक

Shinzo Abe Shot Updates: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को बीच सड़क मारी गई गोली, हालत बेहद नाजुक


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क

Former Japan PM Shinzo Coverage India News Live Updates: जापान सरकार के प्रवक्ता का बयान आया है कि आबे को सुबह साढ़े 11 बजे गोली मारी गई। सरकार आबे पर हमले की कड़ी निंदा करती है। आबे को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर टोक्यो वापस आ रहे हैं। वह देश को संबोधित करने वाले हैं। वहीं, आबे को गोली मिलने की खबर पर पूरी दुनिया हैरान है। आबे को सौम्य स्वभाव वाला नेता माना जाता है। आबे पर हमले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आबे पर हमले की खबर पाकर वह हैरान हैं। राहुल ने कहा कि भारत-जापान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने में आबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जापान के पूर्व पीएम पर हमले की खबर पाकर वह काफी दुखी हैं। सिंधिया ने कहा कि उनकी प्रार्थना आबे के परिवार और उनके समर्थकों के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आबे भारत के सच्चे दोस्त रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि हमलावर ने जापान के मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस में तीन साल तक सेवा दी है। हमलावर का पूरा नाम यामागामी तेत्सुया है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने