}(document, "script")); डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से नवाजे गए डॉ. उदय प्रताप सिंह

डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से नवाजे गए डॉ. उदय प्रताप सिंह

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

 ठाकुर हर नारायण सिंह ग़ुप आफ कालेज के निदेशक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ उदय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक सेवा के लिए आज दिनांक 17 जूलाई को थियोफिनी यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से नवाजते हुए सम्मानित किया।

यह उपाधि डॉ उदय जी को इंडिया हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में दी गई, इस समाचार के मिलते ही प्रयागराज नगर के प्रबुद्ध जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ठाकुर हर नारायण सिंह महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी तथा दूरभाष पर बधाइयाँ दी जाने लगी , इसके पहले भी शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डा. सिंह को विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा पी.एच. डी. एवं डाक्टरेट की मानद् उपाधियों से विभूषित किए जा चुका है।

ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कालेज के डी एल एड प़ाचार्य डा. अजय गोविन्द राव ने बताया कि डा. उदय प्रताप सिंह को मिली इस उपलब्धि पर प़यागराज लौटने पर महाविद्यालय प़शासन ने उनके दिव्य और भव्य स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी है                

                                 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने