}(document, "script")); प्रयागराज। सदस्य वित्त, रेलवे बोर्ड ने किया उत्तर मध्य रेलवे का दौरा

प्रयागराज। सदस्य वित्त, रेलवे बोर्ड ने किया उत्तर मध्य रेलवे का दौरा


कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज

प्रयागराज। सदस्य वित्त, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली मोहित सिन्हा ने 8 जून को उत्तर मध्य रेलवे का दौरा किया। इस अवसर पर सदस्य वित्त, मोहित सिन्हा ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में एक बैठक की एवं महाप्रबंधक और सभी प्रमुख/ विभागाध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्रीय रेलवे को बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित रेलवे की प्रमुख परियोजनाओं और सभी इकाइयों को इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान मंडल से संबंधित गतिशक्ति, स्टेशन विकास, उच्च घनत्व गलियारे आदि परियोजनाओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने सदस्य वित्त को एनसीआर की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया और कहा कि हम व्यय को उचित रूप से नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया, कि हमारे पास प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है।

उन्होंने अपने दौरे के दौरान प्रयागराज मंडल के प्रदर्शन की समीक्षा की और मंडल रेल प्रबंधक और उनके अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मंडल के अधिकारियों को संबोधित किया और जोर दिया कि भविष्य में, अधिकारियों को बड़े पैमाने पर अनुबंधों के प्रबंधन के लिए व्यावसायिकता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने कौशल और क्षमता को लगातार उन्नत करने और काम करने के सभी पहलुओं में पेशेवर दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इसके बाद उन्होंने प्रधान वित्त सलाहकार के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे और कोर, प्रयागराज के सभी लेखा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने