}(document, "script")); डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल अवार्ड 2022 से दिल्ली में सम्मानित होंगे परवेज खान

डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल अवार्ड 2022 से दिल्ली में सम्मानित होंगे परवेज खान

फोटो : परवेज़ खान 

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क

मुंबई। परवेज़ खान एक जाने माने मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक हैं। दिल्ली में 11 अक्टूबर को उन्हें डॉ बी आर अंबेडकर नेशनल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाने वाला है। यह अवार्ड बॉक्सिंग चैंपियन मेरी कॉम ने भी अपने नाम कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि करीब तीन वर्ष की उम्र में पोलियो का शिकार हुए परवेज खान को कुछ वर्ष पूर्व दक्षिण कोरिया में 7 डैन इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया था। उसी दौरान कोरिया से कई मेडल लेकर लौटे ताइक्वांडो कोच परवेज खान को अभिनेता अजय देवगन ने फिर से उसी सर्टीफिकेट को देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि कई अनुभवी डॉक्टरों ने परवेज की जांच के बाद यह साफ कर दिया था कि अब यह बच्चा आम बच्चों की तरह नहीं हो पाएगा। इसे साधारण जीवन ही बितानी होगी। लेकिन कुदरत का करिशमा कोई नहीं जानता, उसके आगे किसी का जोर नहीं। बस उसी का करम है कि पोलियो ग्रसित परवेज देश में 7 डैन के नाम से पहचाना जाता है। 

मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो के कोच परवेज खान कई फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर के रूप कार्य कर चुके हैं।

वर्तमान में वह विभिन्न क्लासेस के बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। कोच खान ने बताया कि वे महिलाओं और युवतियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण देते हैं ताकि लड़कियां खुद की रक्षा कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने