}(document, "script")); यश कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म "रिश्तों की विरासत" का फर्स्ट लुक जारी...

यश कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म "रिश्तों की विरासत" का फर्स्ट लुक जारी...

कवरेज इंडिया न्यूज़ डेस्क

भोजपुरी फिल्मों के वर्सटाइल एक्टर यश कुमार अभिनीत भोजपुरी फिल्म रिश्तों की विरासत का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। आदर्श फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फ़िल्म *रिश्तों की विरासत* के निर्माता आदर्श उपाध्याय एवं राना मिश्रा हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर यश कुमार के साथ जोया खान, नमिता पांडेय, कुणाल सिंह, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, राखी जायसवाल, राहुल राजपूत, रत्नेश बरनवाल, रमेश द्विवेदी, साहेब लाल धारी, विद्या सिंह, राधा त्रिपाठी नजऱ आएंगे। 


गौरतलब है कि सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म रिश्तों की विरासत हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की नाजुक डोर किस तरह संभाल कर रखना है और पूरे कुटुंब को कैसे एक सूत्र में बाँधकर व बंधकर रहना है। यही मिसाल देने व एकल होते परिवार को कैसे संयुक्त परिवार के रूप जोड़ा जा सकता है। इसी बात पर बल दिया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में की गई है।


समाज में जागरूकता फैलाने हेतु निर्मित की गई इस फ़िल्म का निर्देशन रोहित ने किया है। इस फ़िल्म के लेखक प्राणनाथ हैं। सहनिर्माता अर्जुन यादव, विक्रम मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, शुभा मिश्रा हैं। छायांकन रिशव शर्मा एवं सुदेश रावत ने किया है। इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर, धर्म हिंदुस्तानी हैं। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य प्रीतम, महेश आचार्य, कला रणधीर एन दास का है। सभी ने अपना कार्य बखूबी निभाया है। इस फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर विकास मिश्रा ने मिर्ज़ापुर में शूटिंग करवाने का पूरा सहयोग दिया है। इस फिल्म में कार्यकारी निर्माता के कार्यभार की जिम्मेदारी सुधीर यादव ने अपने मजबूत कंधों पर लिया और बड़ी लगन के साथ फ़िल्म को कम्पलीट करवाया। साथ ही इस फ़िल्म में प्रोडक्शन हेड मुन्ना सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर अमरेश, आमिर और राज हैं। इस फ़िल्म के प्रचारक के तौर पर रामचन्द्र यादव अपना कार्य को बखूबी अंजाम दे रहें हैं। स्पॉट बॉय में सुरेन्द्र यादव, संजय यादव ने सराहनीय कार्य किया है। मेकअप आर्टिस्ट प्रकाश जैसवाल, आशमा शेख, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अजय सिंह हैं। पब्लिसिटी डिज़ाइन प्रशांत ने किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने