![]() |
अनुपम मिश्रा |
कवरेज इण्डिया न्यूज़ डेस्क प्रयागराज।
यूपीपीसीएस 2017 के नतीजे प्रयागराज और आसपास के जिलों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इस बार जिले में रहने वाले कई छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। डिप्टी कलेक्टर के लिए प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया। प्रयागराज के अनुपम मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वह एडीए कॉलोनी नैनी के रहने वाले हैं। अनुपम बताते हैं कि उनके दादा का सपना था कि पोता बड़ा होकर डिप्टी कलेक्टर बने।
वह एमएनएनआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करके अमेरिकन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने लगे। 15 लाख के सालाना पैकेज पर नौकरी करने वाले अनुपम ने 4 साल तक काम किया। 2016 में मल्टीनेशनल कंपनी क्रोनोज से इस्तीफा देकर दादा का सपना साकार करने की मुहिम में जुट गए। कंपनी ने 30 लाख का पैकेज दिया पर वह अपने दादा का सपना पूरा करने को आगे बढ़े। आज परिणाम सबके सामने है। उनके घर जश्न का माहौल है। लोग बधाई देने घर पहुंच रहे हैं।